मिचेल स्टार्क बने IPL नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी

By AV NEWS

आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये हैं औऱ इस पर्स से अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। गुजरात के पास सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ और लखनऊ के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपये हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, उनके लिए गुजरात ने भी आखिर तक बोली लगाई।

इसी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस के करीब ढाई बजे 20.50 करोड़ रुपए में बिके थे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में बिक गए। वहीं श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद का हिस्सा बन गए।

ये खिलाडी बिके

दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)- 4.60 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस -50 लाख)

जयदेव उनादकट (भारत)- 1.6 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस-50 लाख)

मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 24.75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस-2 करोड़)

शिवम मावी (भारत)- 6.40 करोड़, गुजरात टाइटंस (बेस प्राइस-50 लाख)

रोवमैन पॉवेल (वेस्टइंडीज)- 7.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 4 करोड़, दिल्ली कैपटिल्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)

ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 6.80 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)

वानिंदु हसारंगा (श्रीलंका)- 1.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)

रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 1.80 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)

शार्दुल ठाकुर (भारत)- 4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)

अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)- 50 लाख, गुजरात टाइटंस (बेस प्राइस- 50 लाख)

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 20.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)

गेराल्ड कोएत्जी (दक्षिण अफ्रीका)- 5 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)

हर्षल पटेल (भारत)- 11.75 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस-2 करोड़)

डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)- 14 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)

क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)- 4.20 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)

केएस भरत (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 50 लाख)

चेतन सकारिया (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 50 लाख)

अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज)- 11.50 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बेस प्राइस- 1 करोड़)

उमेश यादव (भारत)- 5.80 करोड़, गुजरात टाइटंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)

ये खिलाड़ी रहे अनसोल्ड

रिले रोसो (दक्षिण अफ्रीका)- बेस प्राइस 2 करोड़

करुण नायर (भारत)- बेस प्राइस 50 लाख

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़

मनीष पांडे (भारत)- बेस प्राइस 50 लाख

फिल साल्ट (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 1.5 करोड़

जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़

कुसल मेंडिस (श्रीलंका)- बेस प्राइस 50 लाख

लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 2 करोड़

जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़

वकार सलामखिल (अफगानिस्तान)- बेस प्राइस 50 लाख

आदिल राशिद (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 2 करोड़

अकील हुसैन (वेस्टइंडीज)- बेस प्राइस 50 लाख

ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 50 लाख

तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका)- 50 लाख

मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान)- बेस प्राइस 2 करोड़

Share This Article