सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘oye indori’ पर रेप का केस

By AV NEWS

युवती को लिव इन में रखा, शादी का झांसा दिया

इंदौर के सबसे फेसम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रॉबिन जिंदल पर एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक आपको बता दें रॉबिन अपनी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के लिए पूरे देश में फेमस हैं।

इंस्टग्राम पर वो अपनी कॉमेडी वीडियो बनाकर oye indori के नाम से वायरल करते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक आपको बता दें पुलिस ने देर रात उस पर एमआईजी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

22 साल की युवती का आरोप है कि रॉबिन से इंदौर में जान पहचान हुई थी। इसके बाद नेहरू नगर में उसे किराये का फ्लैट दिलाकर लिव इन में रखा। शादी करने का वादा करते हुए उससे कई बार संबंध बनाए। फिर शादी से मना कर दिया।

एमआईजी थाने के एसआई के मुताबिक रॉबिन जिंदल पुत्र मिथिलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

रॉबिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। उनके इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर हैं। कुछ दिन पहले रॉबिन ने अपनी साथी इन्फ्लुएंसर से इंदौर के एक बड़े होटल के सगाई की, जिसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। इसे रॉबिन ने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया था।

इंदौर के MIG थाना एसआई ने अधिक जानकारी देते हुए बताया है कि पीड़िता ने लिखित में आवेदन किया था कि रॉबिन अग्रवाल ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। वो दोनों ही काफी टाइम से लिव-इन में रहे थे। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उसकी तलाश की जा रही है।बता दें कि रॉबिन के इंस्टाग्राम पर 7.4 मिलियन फॉलोअर हैं। इसके साथ ही youtube पर 8 मिलियन फॉलोअर हैं।

Share This Article