Advertisement

ICC ODI Team of The Year 2023 का ऐलान, Rohit शर्मा बने कप्तान

ICC ODI Team of The Year 2023 का ऐलान हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने रोहित शर्मा को इस वनडे टीम का कप्तान चुना है, जबकि वर्ल्ड कप 2023 विजेता टीम के कप्तान पैट कमिंस को इस टीम में भी शामिल नहीं किया गया है। इसके पीछे का कारण ये है कि उन्होंने 2023 में ज्यादा वनडे क्रिकेट नहीं खेली और उतना अच्छा प्रदर्शन भी उन्होंने नहीं किया। इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों की भरमार है।

Advertisement

रोहित शर्मा समेत कुल 6 भारतीय खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दो-दो खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी को इसमें शामिल किया गया है। रोहित शर्मा को कप्तान और शुभमन गिल के साथ ओपनर के तौर पर चुना है। विराट कोहली नंबर 4 पर होंगे।

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ट्रेविस हेड, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, एडम जैम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें