Advertisement

वृद्धा के साथ ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

रास्ते में रोककर बोला… खाला मैं आपको जानता हूं और ऑटो में बैठाकर ले गया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:बेगमबाग कॉलोनी में रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा को ऑटो चालक ने झांसा देकर अपनी ऑटो में बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म के बाद उसी ऑटो से रास्ते में छोड़कर भाग गया। वृद्धा ने महाकाल थाने पहुंचकर बदमाश के खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि बेगमबाग में रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा घरों में झाडू पोछा लगाने का काम करती है। वृद्धा 19 मार्च की रात 9.30 बजे लोगों के घरों पर काम करने के बाद नलियाबाखल होते हुए पैदल घर लौट रही थी तभी रास्ते में ऑटो लेकर एक युवक आया और उसने वृद्धा से कहा कि खाला मैं आपको जानता हूं, ऑटो से घर छोड़ दूंगा।

Advertisement

वृद्धा ने युवक पर भरोसा कर लिया और उसकी ऑटो में बैठ गई। बदमाश उसे घर न ले जाते हुए हरिफाटक ब्रिज होते हुए जीवनखेड़ी ब्रिज तरफ सुनसान इलाके में ले गया जहां वृद्धा से दुष्कर्म किया और बाद में उसे फिर से ऑटो में बैठाकर रास्ते में छोड़ा और भाग गया। पुलिस ने बताया कि वृद्धा का पति बीमार रहता है। उसके तीन बच्चे हैं।

उसने 20 मार्च को बेटी के साथ थाने पहुंचकर ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया और पुलिस को बताया कि युवक का नाम सलमान है जिसकी उम्र 25 वर्ष है और वह बेगमबाग क्षेत्र में रहता है। पुलिस द्वारा सलमान की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल कराने के बाद सलमान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश में घर पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। अब संभावित स्थानों पर टीम को भेजा गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें