Popup Image
Advertisement

एक APK फाइल और बैंक खाता खाली

उज्जैन। महिला के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल फोन हैक कर खाते से 57 हजार रुपए निकाल लिए। महिला के पति ने सायबर हेल्पलाइन को सूचना दी। फिर राघवी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को लसुडिय़ा देवसी की रहने वाले रामसिंह पिता रतनसिंह की पत्नी मायाकुंवर के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने एपीके फाइल भेजी थी।

Advertisement

महिला ने लिंक पर क्लिक किया तो फोन हैंग हो गया। आरोपी ने फोन हैक कर महिला के खाते से 57 हजार रुपए निकाल लिए। महिला ने जब बैलेंस चैक किया तो बैलेंस कम दिखा। महिला के पति रामसिंह ने सायबर हेल्पलाइन की मदद ली। सायबर सेल ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच के लिए फाइल 16 अक्टूबर को राघवी थाने भिजवाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें