Popup Image
Advertisement

एक दिन में पूजे 35 हजार कन्याओं के पैर, लंच बॉक्स का उपहार दिया

उज्जैन। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के संयोजन वाली लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति ने शनिवार को बड़ा काम किया। एक ही दिन में 151 से अधिक जगहों पर उसने 35 हजार से ज्यादा कन्याओं का पूजन किया। खास बात यह रही कि समिति ने आयोजन के लिए आमआदमी को तैयार किया।

Advertisement

उन्होंने ही कन्या पूजन के लिए भोजन से लगाकर टेंट तक की व्यवस्था की। हर जगह पर संत-महंत और समाज से जुड़े प्रमुख लोग भी पहुंचे। समिति की तरफ से कन्याओं को लंच बॉक्स उपहार में दिए गए। कालूहेड़ा ने बताया कि समिति की भूमिका आयोजन में प्रेरक की थी। अच्छी बात यह है कि समाज ने आगे बढ़कर आयोजन कराने में रूचि ली। यह बेहद सफल रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें