गर्भवती महिला पर चाकू से हमला रिश्तेदार गिरफ्तार

उज्जैन। महानंदा नगर में रहने वाली गर्भवती महिला को रिश्तेदार ने चाकू मारकर घायल कर दिया जिसे परिवारजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
पूजा पति कपिल 28 वर्ष निवासी महानंदा नगर का जिला चिकित्सालय में चाकू लगने पर उपचार चल रहा है। उसके पिता कैलाश लोदवाल ने बताया कि कल शाम 7.30 बजे मामा का लड़का आदित्य जटिया घर पहुंचा जहां पूजा का पारिवारिक विवाद हो रहा था।
उसी दौरान आदित्य ने पूजा पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है। आरोपी के खिलाफ माधव नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement










