Advertisement

कांग्रेस ने घोषित किया यूथ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल। लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। प्रदेश में चार चरणों में मतदान होने है। वहीं 4 जून को मतो की गणना होगी। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे पार्टियों में दल-बदल का सिलसिला बढ़ने लगा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

 

बता दें कि एमपी में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने विक्रांत भूरिया ने अपने पद से इस्तीफेा दे दिया है। वहीं, अब मितेंद्र दर्शन सिंह को यूथ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आदेश जारी किया है।

Advertisement

विक्रांत भूरिया ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र भेजा था। विक्रांत भूरिया ने कहा था कि उनके पिता कांतिलाल भूरिया द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में उन्‍हें लोकसभा क्षेत्र में ज्‍यादा समय दे रहे हैं और संगठन में वक्‍त नहीं दे पा रहे हैं।

Advertisement

अपने पत्र में विक्रांत भूरिया ने कहा कि ‘देश इस वक्त लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में लगा हुआ है जिसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं हम सबके नेता राहुल गांधी जी पूरी शक्ति के साथ देश भर में दौरे और सभाएं कर रहे हैं। इस वक्त प्रत्येक लोकसभा सीट जीतना जितना कांग्रेस के लिए जरूरी है उससे कहीं ज्यादा इस देश के लोकतंत्र के लिए जरूरी है। अब चूंकि मेरे पिता कांतिलाल भूरिया रतलाम-झाबुआ लोकसभा से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हैं, इस कारणवश मुझे अपना अधिकतम समय इस लोकसभा क्षेत्र में देना पड़ रहा है जिसके चलते मैं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका को पूरे प्रदेश में निभाने में खुद को असहज पा रहा हूं और अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं। आपसे अनुरोध है कि अगर आप किसी और को इस महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए सही समझें तो आप आगे बढ़ें, मैं आपके साथ हूँ। संगठन का हित मेरे लिए सर्वोपरि है।’

Related Articles