युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

उज्जैन:अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पीएम कराया है। मुकेश प्रजापत पिता रमेश 40 वर्ष निवासी मालीखेड़ी थाना घट्टिया ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। भाई धर्मेन्द्र प्रजापत ने उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। धर्मेन्द्र ने बताया कि मुकेश किसान था। उसके दो बच्चे हैं। उसने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसकी जानकारी नहीं है।
विवाहिता की आत्महत्या पर ससुरालवालों के खिलाफ केस
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:बेगमबाग कालोनी में रहने वाली विवाहिता ने दो माह पहले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके मायके वालों ने पुलिस को बयान दर्ज कराये जिसके बाद पुलिस ने महिला के ससुरालजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शमा बी पति सगीर अहमद 32 वर्ष निवासी बेगमबाग कालोनी ने 4 फरवरी को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और उसके पिता अकबर सहित अन्य परिजनों के बयान दर्ज किये जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया था कि पति व ससुरालजन शमा से मायके से रुपये मंगाते थे। शमा द्वारा दूसरी महिला से संबंध रखने पर रोका जाता था। इसी के चलते ससुरालजन उसके साथ मारपीट कर प्रताडि़त करते थे। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद हसीना बी पति अब्दुल गफूर अंसारी निवासी बेगमबाग, सगीर अहमद अंसारी के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।









