Advertisement

चिंतामन मंदिर में भेंट पेटी से प्राप्त राशि की राजस्व विभाग ने की गिनती, 10.9 लाख रुपए मिले

1, 2 और 5 रुपए के सिक्कों की गणना अभी नहीं…., पुन: पेटी में रख दिए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:लंबे समय बाद खोली गई चिंतामन मंदिर की भेंट पेटी से 10.9 लाख रुपए प्राप्त हुए हंै। अभी केवल नोट और 10-20  रुपए के सिक्कों की गणना की गई है। फिलहाल 1, 2 और 5 रु. के सिक्कों की गणना अभी नहीं की गई है। इन सिक्कों को पुन: भेंट पेटी में रख दिया है।

बता दें कि चिंतामन मंदिर में भेंट पेटी लंबे समय से नहीं खोली गई थी। भक्तों और श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को अर्पित की जाने वाली गर्भगृह के सामने रखी शासकीय भेंट राशि से पेटी पूरी तरह भर चुकी थी। भेंट बाहर निकल रही थी। इस बार मंदिर की भेंट पेटी की गणना करीब चार महीने बाद बुधवार को हुई।

Advertisement

भगवान श्री चिंतामन गणेश मंदिर की भेंट पेटी बुधवार को राजस्व अधिकारियों की देखरेख में खोली गई। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई गिनती शाम 6 बजे तक चली। भेंट पेटी में से एक अमरीकन डालर भी प्राप्त हुआ है। इसके पुन: दानपेटी में डाल दिया गया है। बुधवार को राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार आलोक चौरे, राजस्व निरीक्षक भगवानसिंह यादव की देखरेख में पटवारी के दल ने मंदिर समिति के कार्यालय में भेंट पेटी खोलकर राशि की गिनती प्रारंभ की।

शाम तक भेंट राशि की गणना के बाद मंदिर समिति को 10 लाख 9 हजार रुपए प्राप्त हुए हंै। यह राशि श्री चिंतामन गणेश मंदिर प्रबंध समिति के खाते में जमा होगी। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भेंट से निकले सभी नोट के साथ सिक्कों में केवल 10 और 20 के सिक्कों को गणना में शामिल किया गया।

Advertisement

1 2 और पांच के सिक्कों की अभी गणना नहीं की गई है। सिक्कों की गणना नहीं करने के संबंध में बताया गया कि अधिकारियों-कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी है। सिक्कों की गणना में अधिक समय लगता है, इसलिए इनकी गणना फिलहाल नहीं की गई है। गौरतलब है कि श्री चिंतामन गणेश मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी कार्य मंदिर समिति द्वारा दान पेटी से मिलने वाली भेंट राशि के माध्यम से किए जाते हंै। प्रशासन द्वारा मंदिर में कार्य कराए जाते है।

भेंट पेटी से निकला अमेरिकन डॉलर, वापस पेटी में बंद

उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर की भेंट पेटी से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर पेटी खुलवाई गई। प्रबंधक अभिषेक शर्मा के अनुसार सिंहस्थ 2016 से ही चिल्लर पेटी में ही जमा है। भेंट पेटी से एक अमरीकन डालर भी मिला है। इसे पुन: भेंट पेटी में रख दिया गया है।

कलेक्टर नाराज हुए तब खुली पेटी

मंदिर की दानपेटी नोटों से पूरी तरह भर जाने के बाद अक्षरविश्व ने खबर प्रकाशित कर प्रशासन को चेताया था। निर्देश के बाद भी मंगलवार तक पेटी नहीं खुली तो कलेक्टर सिंह ने बुधवार को नाराजगी जताई तब आनन-फानन में एसडीएम ने टीम भेजकर पेटी खुलवाई। पेटी से निकले नोट 500 के 509, 200 के 200, 100 के 2600, 50 के 3200, 20 के 6400 10 के 11000

Related Articles

Write a review