Advertisement

उज्जैन: गाड़ी अड्डा से बड़े पुल तक का रोड 60 फीट चौड़ा होगा, कल से सर्वे

केडी गेट मार्ग चौड़ीकरण के बाद दूसरे रोड की निगम ने बनाई योजना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सर्वे के बाद खर्च होने वाली राशि का आंकड़ा आएगा

ढाई किलोमीटर रोड के लोगों में मची हलचल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:सिंहस्थ 2028 से पहले शहर के मार्गों के चौड़ीकरण की शुरुआत हो गई है। केडी गेट से इमली तिराहा तक रोड चौड़ीकरण के बाद नगर निगम ने गाड़ी अड्डा से शिप्रा नदी के बड़े पुल तक की रोड को 60 फीट चौड़ा करने की योजना तैयार की है। सोमवार से सर्वे शुरू होगा। इससे मार्ग के रहवासियों में हलचल मच गई है।

गाड़ी अड्डा से बड़े पुल तक करीब ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग पर अब सेंट्रल लाइटिंग और डिवाइडर लगाने की भी योजना है। केडी गेट मार्ग पर भी सीएम सेंट्रल लाइटिंग का निर्देश दिया था, लेकिन तकनीकी अड़चनों के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। ठेकेदार कंपनी ने केडी गेट रोड के नीचे ही सिवरेज लाइन डाल दी थी। इस कारण सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट आकार नहीं ले सका था। गाड़ी अड्डा से बड़े पुल तक की रोड में सेंट्रल लाइटिंग के अनुसार ही योजना तैयार की जाएगी

Advertisement

एक हफ्ते बाद लगेंगे निशान

नगर निगम के कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव ने बताया सोमवार से रोड का सर्वे शुरू होने के बाद लाल निशान लगाने की कार्रवाई शुरू हो सकेगी। इससे यह भी साफ होगा कि रोड चौड़ीकरण पर कितना खर्च होगा। सूत्रों के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि एक हफ्ते बाद से मकानों और दुकानों पर लाल निशान लगाएं जाएंगे ताकि लोगों को पता चल सके कि उनकी संपत्तियों को कितना हटाना है। मार्ग के धर्म स्थलों को भी चिह्नित किया जाएगा। खजुरी वाली मस्जिद के आसपास चौराहा विकसित किया जा सकता है।

कहां से कहां तक रोड होगा चौड़ा
आगर रोड पर गाड़ी अड्डा से चौड़ीकरण की शुरुआत होगी और वीडी क्लॉथ मार्केट, निकास चौराहा, खजूरी मस्जिद से जूना सोमवारिया होते हुए बड़े पुल तक का मार्ग 60 फीट चौड़ा होगा। इससे आवागमन आसान होगा और ट्रैफिक जाम नहीं लगेंगे।

Related Articles

Write a review