Advertisement

चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे में विस्तार

उज्जैन। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेन के फेरे में विस्तार किया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तार किया है।

Advertisement

गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल जबलपुर से 05 जुलाई से 27 दिसम्बर तक प्रति शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 02133 बान्द्रा टर्मिनस जबलपुर स्पेशल बान्द्रा टर्मिनस से 06 जुलाई से 28 दिसम्बर तक प्रति शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09715 हिसार तिरुपति स्पेशल हिसार से 01 जून से 29 जून तक प्रति शनिवार को चलेगी।

गाड़ी संख्या 09716 तिरुपति हिसार स्पेशल तिरुपति से 04 जून से 02 जुलाई तक प्रति मंगलवार को चलेगी। इन ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव, मार्ग, कोच कंपोजिशन, चलने के दिन इत्यादि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इसके ठहराव एवं मार्ग पूर्वानुसार ही रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें