आज का राशिफल (4 जून 2024 )

By AV News

मेष- योजना क्रियान्वयन के लिए समय अच्छा व सकारात्क परिणाम देने वाला है। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। बिगड़ा कार्य बनेगा।
शुभांक-५-७-९
वृषभ: व्यवसाय में प्रतिद्वंदी परेशान कर सकते हैं। समय व्ययकारी सिद्ध होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। दिमाग में निर्मूल तर्क-कुतर्क पैदा होंगे।
शुभांक-४-६-८
मिथुन: लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।
शुभांक-५-७-९
कर्क:  सैर-सपाटे में समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित में काम सुबह-सबेरे ही निपटा लें।
शुभांक-२-५-८
सिंह: अपने हितैषी ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा।
शुभांक-१-३-५
कन्या: बुरी संगत से बचे। आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें।
शुभांक-३-५-७
तुला:  कारोबार में विस्तार का मानस बनेगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी।
शुभांक-३-५-८
वृश्चिक: नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी।
शुभांक-६-७-८
धनु: कार्यक्षेत्र में खुशनुमा माहौल बनेगा। मध्यान्ह पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर होगी।
शुभांक-१-४-६
मकर: भावनाओं का उद्वेग बढ़ेगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। काम में आ रही बाधा दूर होगी।
शुभांक-४-६-७
कुंभ: जीवनसाथी अथवा यार दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। एकाकी वृत्ति त्यागे। अपने काम आसानी से बनते जाएंगे।
शुभांक-२-४-६
मीन:  मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक संपत्ति से लाभ। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
शुभांक-५-७-९

Share This Article