आज का राशिफल (5 जून 2024 )

By AV NEWS

मेष- लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। शुभांक-७-८-९

वृषभ:आज की सुविधा कल नहीं मिल पाएगी, लाभ उठाएं। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शुभांक-२-५-७

मिथुन:अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। मित्रों की अपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ उलझने रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-६-७-९

कर्क:  श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। कारोबारी यात्रा सफल होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। बुद्धि, बल व पराक्रम सफल होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-१-४-६

सिंह:अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। पुराने मित्रों से समागम होगा। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। स्वभाव में सौम्यता काम आएगी। शुभांक-५-७-९

कन्या:समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। दिमाग में निर्मूल तर्क पैदा होंगे। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य नरम रहेगा। शुभांक-५-७-९

तुला: जो चल रहा है उसे सावधानी पूर्वक संभालें। मायूय न हो समय चक्र है। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। शुभांक-२-५-७

वृश्चिक:परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम-प्रीति बढ़ेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। राजकीय सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। शुभांक-१-५-९

धनु: मेल-मिलाप भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। स्वयं पर विश्वास कार्यों की सिद्धि है। घर तथा व्यावसाय को एक-दूसरे से दूर ही रखें। व्यापारिक संबंधों में प्रगति के योग हैं। शुभांक-३-५-७

मकर: धन के लेन-देन में सतर्क रहें। बातचीन में संयम बरतें। मन में चंचलता बढ़ेगी। भावुकतावश निर्णय न लें। कर्ज देने से बचें। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। शुभांक-४-६-८

कुंभ:सरकारी पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक मजबूती हेतु मन केंद्रित होगा। मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं। शुभांक-४-७-८ उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन: आलस्य का त्याग करें। नए आय के स्त्रात बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। पसंदीदा भोज्य पदार्थों की प्राप्ति होगी। शुभांक-१-४-६

Share This Article