Advertisement

उन्हेल रोड पर स्कूटर फिसलने से मालीपुरा के युवक की मौत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नागदा से स्कूटर पर सवार होकर उज्जैन आ रहे तीन दोस्तों की स्कूटर उन्हेल रोड़ पर फिसल गई। दुर्घटना में मालीपुरा के युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गये। एक घायल दोस्त का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

चिराग पिता दिनेश 18 वर्ष निवासी नगरकोट ने बताया कि रविवार को वह अपने 8 दोस्तों के साथ अलग-अलग वाहनों से नागदा घूमने गया था और रात में स्कूटर से उज्जैन लौटते समय उन्हेल रोड़ पर दुर्घटना हुई। चिराग अपना स्कूटर चला रहा था उसके वाहन पर मंथन परमार निवासी मालीपुरा और हर्षद चावड़ा भी बैठे थे।

चिराग ने बताया कि उसके स्कूटर के आगे कार चल रही थी। कार चालक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक का प्रयास कर रहा था तभी कार के सामने दूसरा ट्रक आया तो ड्रायवर ने ब्रेक लगा दिये इस कारण स्कूटर का संतुलन बिगड़ा और वह फिसल गया। दुर्घटना के बाद घायल होने पर चिराग बेहोश हो गया।

Advertisement

चिराग ने बताया कि अस्पताल में उपचार के बाद पता चला कि मयंक परमार की मृत्यु हो गई है जबकि हर्षद को मामूली चोंट आने पर उसे उपचार के बाद घर भेज दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें