Advertisement

कांग्रेस में कलह : प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा मांगने पर पार्षद को पार्टी से निकालने की चेतावनी, नोटिस जारी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:कांग्रेस का अंतरकलह सतह पर आने लगा है। पार्टी के लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफे की मांग करने वाले पार्षद को शहर अध्यक्ष द्वारा नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में पार्टी से निकालने की चेतावनी दी गई है।

 

Advertisement

कांग्रेस के पार्षद राजेंद्र गब्बर कुवाल को शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के नियम १९ (च) (४) (ड) के प्रावधान अनुसार कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आपके द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से इस्तीफे की मांगकर उनकी कार्यशैली पर आरोप लगाए है,जो अनुशासनहिनता है।

इस्तीफे की मांग और प्रेस विज्ञप्ति को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विज्ञप्ति में आप ने स्वयं को शहर कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बताया है,आप वर्तमान में इस पद पर नहीं है। आप कांग्रेस के सक्रिय सदस्य और पार्षद है। प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग को सार्वजनिक कर पार्टी को चुनौती देने का काम कर रहे है। इसकी शिकायत पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन से की है।

Advertisement

जवाब व स्पष्टीकरण दें

शहर कांग्रेस के कई नेताओं ने इस पार्टी विरोधी कार्य और कांग्रेस की छबि को प्रभावित करने पर आपके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उक्त सभी स्थिति को देखते हुए नोटिस का जवाब और स्पष्टीकरण देंं। समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आपके खिलाफ अनुशासनात्मक या कांग्रेस ने निष्कासन की कार्रवाई की जा सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें