Advertisement

सहकारिता उपायुक्त ने निरीक्षक रहते एक ही प्लाट अनेक लोगों को बेचा, केस दर्ज

भारत गृह निर्माण सहकारी संस्था के गायत्री नगर के भूखंड घोटाले में केस दर्ज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सहकारिता उपायुक्त नीमच के खिलाफ चिमनगंज थाना पुलिस ने संस्था के प्लाट गैर सदस्यों को बेचने के मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि संजय कौशल पिता हीरालाल कौशल निवासी विशाला भवन देवास रोड़ ने प्रदीप नाहटा तत्कालिन सहकारिता निरीक्षक एवं प्रशासक परिसमापक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Advertisement

संजय कौशल ने रिपोर्ट में लिखाया कि वर्तमान उपायुक्त सहकारिता नीमच प्रदीप नाहटा ने उज्जैन में सहकारिता निरीक्षक रहते हुए भारत गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित चिमनगंज मंडी के गायत्री नगर स्थित प्लाट को गैर सदस्यों को धोखे से बेचकर लाभ अर्जित किया गया था। साथ ही भूखण्ड की राशि संस्था मद में जमा नहीं की गई।

उक्त प्लाट की एक से अधिक लोगों को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री भी कराई और लाभ प्राप्त किया गया। वर्ष 2010 से 2016 के बीच की गई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने प्रदीप नाहटा के खिलाफ धारा 420, 409, 467, 468, 470, 471 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें