Advertisement

देर रात सिंचाई के दौरान किसानों में विवाद, हाथ-पैर तोड़कर सिर फोड़ा

उज्जैन। सिंचाई के दौरान वॉल्व बंद करने के कारण हुए विवाद मेें पड़ोसी किसानों में मारपीट हो गई। जिसमें दो किसानों ने अपने पड़ोसी के हाथ-पैर तोड़कर सिर फोड़ दिया।

 

Advertisement

घायल किसान अरविंद पिता सीताराम गुर्जर निवासी बदनावर का जिला चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अरविंद गुर्जर ने बताया कि उसके पड़ोस में ही राहुल गुर्जर और भगवान सिंह के खेत भी हैं। इनके खेत के पास से ही नर्मदा लाइन जा रही थी जिससे सिंचाई के लिए किसान पानी लेते हैं। गुरुवार की रात सिंचाई के बाद राहुल और भगवानसिंह ने वॉल्व बंद कर दिया। अरविंद ने वॉल्व बंद करने का विरोध किया तो इनमें विवाद हो गया। जिस पर राहुल और भगवान सिंह ने अरविंद पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल अरविंद के हाथ-पैर टूट गए हैं और सिर में १५ टांके आए हैं। अरविंद का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें