बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह महाकाल भस्मार्ती में हुईं शामिल

उज्जैन। बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह शुक्रवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और बाबा महाकाल की भस्मार्ती में शामिल हुईं। आरती के बाद उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उनका सम्मान किया। दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने मंदिर की दर्शन व्यवस्थाओं की सराहना की।

Advertisement
Advertisement









