किसी को पहचानना है तो उनके साथ जरूर करें ये चीजें

By AV News

अगर आपको किसी की असलियत जाननी है तो आप क्या करेंगे? अब उस इंसान के पास जाकर तो पूछा नहीं जा सकता कि आप कैसे व्यक्तिहैं। ऐसे में क्या किया जाए? कई बार लोग अपनी असलियत छिपाने में माहिर होते हैं, जिसके चलते हमें उनके असल व्यक्तित्व से वाकिफ नहीं हो पाते हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप अपने किसी की भी असलियत का पता लगा सकते हैं।

पैसे को करें इंवॉल्व

किसी भी रिश्ते की अग्नि परीक्षा तब होती है, जब उसमें पैसा भी इंवॉल्व होने लगता है। पैसे एक ऐसा कागज का टुकड़ा है, जो अक्सर रिश्तों में तनाव का कारण बनता हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि जब पैसों का लेन-देन होता है, तो उनका व्यवहार कैसा रहता है। क्या वो आपकी जरूरत पडऩे पर पैसों की मदद करते हैं या फिर कोई बहाना बनाकर पैसे देने से मजबूर कर देते हैं?

उनके साथ ट्रिप पर जाएं

एक या दो बार मिलने से हमें कभी पता नहीं चल सकता कि वो इंसान कैसा है। ऐसे में उस व्यक्ति के साथ किसी ट्रिप पर जाना, एक तरीका हो सकता है उनके बारे में सब असलियत जानने का। जरूरी नहीं है कि आप किसी बड़ी ट्रिप पर जाएं, आप चाहें तो एक पूरा दिन उनके साथ अपने शहर में घूम सकते हैं और उनके व्यवहार को नोटिस कर सकते हैं। इससे आपको पता चलेगा कि यात्रा के दौरान वो किस तरह के माहौल में रहना पसंद करते हैं, लोगों से मिलने में अच्छे हैं या इंट्रोवर्ट हैं आदि।

अपने फेलियर में उनके रिएक्शन देखें

किसी भी इंसान पहचान तब होती है जब हम उनके सामने फेल होते हैं, क्योंकि यही वो समय होता है किसी की असलियत जानने का कि वो आपको सहारा देते हैं और आपका हौसला बढ़ाते हैं, या फिर आपको नीचा दिखाकर कमजोर फील करवाते हैं। उनके रिएक्शन आपको बताएंगे कि वो आपके लिए कितने सच्चे और स्पोर्टिव हैं।

अजनबियों के साथ उनका बिहेवियर

कोई भी इंसान आपके सामने अच्छा बनने का दिखावा कर सकता है, इसका कारण आपके बीच का रिश्ता भी हो सकता है और कोई जरूरी काम भी। इसलिए इस बात पर ध्यान दें कि वो अजनबियों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। क्या वो आप से प्यार और शांति से बात करते हैं या फिर घमंड के साथ एठकर। दूसरों के साथ किया जाने वाले बिहेवियर ही इंसान की असलियत को बयां कर सकता है।

गुस्सा में व्यवहार

कोई आपसे कितना भी प्यार करता हो, लेकिन उनके प्यार की पहचान तभी की जा सकती है जब वो गुस्से में हों। जिस व्यक्ति की आप असलियत जानना चाहते हैं जब वो गुस्से में होते हैं, तो आपके साथ कैसे बर्ताव करते हैं, अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ कैसा बिहेव करते हैं। यही सब चीजें बताती हैं कि वो इंसान असल में कैसा है। क्या वो आपको डिस रिस्पेक्ट करते हैं या शांति से बात सुलझाते हैं।

Share This Article