Advertisement

दो युवती लापता, केस दर्ज

उज्जैन। नीलगंगा थाना अंतर्गत मछामन गणेश कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती एवं शांतिनगर निवासी 19 वर्षीय युवती घर से बगैर बताए कहीं चली गई। तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं लगी। इस मामले में दो युवतियों के परिजनों ने नीलगंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Advertisement

किशोरी ने चूहा मार दवाई खाई

उज्जैन। जीवाजीगंज थाने के पीछे रहने वाली १४ वर्षीय किशोरी ने चूहा मार दवाई खा ली। हालत बिगडऩे पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। किशोरी के भाई ने बताया कि बड़ी बहन ने किसी बात को लेकर टोका था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था और इसके बाद छोटी बहन ने चूहा मार दवाई खा ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें