Advertisement

वाहन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

उज्जैन। बीती रात हरिफाटक चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसी तरह इंदौर से बाइक पर भूखी माता मंदिर आ रहे दंपत्ति को निनौरा टोल नाके के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मृत्यु हो गई।

Advertisement

नीलगंगा पुलिस ने बताया कि रवि वर्मा पिता कैलाश वर्मा 24 वर्ष निवासी खेड़ाखजूरिया रात करीब 11.30 बजे बाइक से हरिफाटक चौराहे से गुजर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में रवि वर्मा की मृत्यु हो गई। उसके भाई जितेन्द्र वर्मा ने शव की शिनाख्त की।

इसी तरह सुनीता पति हुकुमचंद 50 वर्ष निवासी बाणगंगा इंदौर अपने पति के साथ भूखी माता मंदिर में दर्शन करने आ रही थी। रविवार दोपहर निनौरा टोल नाके के पास अज्ञात वाहन ने हुकुमचंद की बाइक को टक्कर मारी जिससे सुनीता को गंभीर चोंट लगने पर उसकी मृत्यु हो गई जबकि हुकुमचंद का उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि हुकुमचंद ऑटो चलाता है और उसके दो बच्चे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें