अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत

By AV NEWS

उज्जैन। पैदल घूम रहे दो लोगों को अज्ञात वाहनों ने टक्कर मार दी जिनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि आसाराम पिता परथी बंजारा 85 वर्ष निवासी नजरपुर घट्टिया रात 12.30 बजे घर के बाहर टहल रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल किया।

परिजन आसाराम को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार जैथल टेक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने अज्ञात युवक को टक्कर मार दी।

एम्बुलेंस चालक ने बताया कि घटना सुबह 5 बजे के करीब हुई थी। सुबह 6 बजे सूचना मिलने पर शव को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की उम्र 35 वर्ष के करीब लग रही है। आसपास के लोगों का कहना था कि युवक रोज घूमने आता था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Share This Article