Popup Image
Advertisement

भाजपा नेता पर गोली चलाने के मामले में एक और गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन पिछले दिनों हामूखेड़ी में रहने वाले भाजपा नेता पर बच्चों के विवाद के बाद समझौते के दौरान रिटायर्ड फौजी ने लायसेंसी पिस्टल से फायर किया था। मामले में नागझिरी पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया जिसमें से 6 को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

रात में पुलिस ने आखिरी आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रकाश यादव निवासी हामूखेड़ी पर बच्चों के विवाद के बाद समझौते के दौरान सुरेन्द्र भदौरिया ने पिस्टल से फायर किया था। मामले में सुरेन्द्र व उसके भाई, बेटे सहित 7 लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया गया था। सुरेन्द्र व उसके भाई सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका बेटा यज्ञेश भदौरिया 19 वर्ष फरार था जिसे गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें