Advertisement

लगी सावन की झड़ी…शहर तरबतर

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:मानसूनी सीजन में पहली बार बरसात की झड़ी पूरा शहर एकसाथ तरबतर हो रहा है। गुरुवार को दिनभर रिमझिम के बाद शुक्रवार सुबह से अच्छी बरसता को दौर प्रारंभ हो गया था। हालांकि आंकड़ों के नजरिये से अधिक बरसात नहीं हुई है,लेकिन कभी तेज तो,कभी धीमी बरसात से दोपहर तक शहर भीगता रहा।

Advertisement

मौसम विभाग ने दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। जुलाई के प्रारंभ से ही बारिश की बेरुखी अभी भी बनी हुई है। बीते 10-14 दिनों से मौसम जरूर बारिश जैसा बन रहा था,लेकिन तेज बारिश नहीं हुई है।

गुरुवार पूर दिन शहर में अलग-अलग हिस्सों में रिमझिम बौछार पड़ती रही। शुक्रवार सुबह से शहर में बादल छाए हुए थे और मौसम भी ठण्डा रहा। इसके साथ ही बरसात का दौर प्रारंभ हुआ। कभी तेज-कभी धीमी वर्षा का क्रम दोपहर तक चलता रहा। दो दिन ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार है।

Advertisement

स्ट्रॉन्ग सिस्टम से अच्छी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, 28 जुलाई तक स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा। इसके बाद उज्जैन में अच्छी बारिश के आसार है। एक एक्टिव लो प्रेशर एरिया साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव होने उज्जैन सहित आसपास के अन्य इलाकों में बरसात हो रही है। 28 जुलाई से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी हो सकती है। 29 और 30 जुलाई को तेज बारिश होने का अनुमान है।

Advertisement

वातावरण में घुली ठंडक

बादल, बरसात और ठंडी हवाओं की वजह तापमान कम हो गया है। वातावरण में ठंड़क बनी हुई है। गुरुवार को दिन का तापमान 1.5 डिसे की गिरावट के 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार- शुक्रवार की रात को तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस था।

जुलाई के औसत से कम

गुरुवार को सुबह से बरसात हो रही है,लेकिन आंकड़ों मान से अधिक बरसात नहीं हुई है। उज्जैन भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार सुबह 6 बजे के बाद से पांच घंटे में आधा इंच बरसात हुई है। जुलाई के दौरान उज्जैन में सामान्यत: 375 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी लेकिन अब तक मात्र 278 मिमी (11 इंच) से कुछ अधिक दर्ज की गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें