Advertisement

सिंहस्थ के पहले सड़कों का व्यापक नेटवर्क

इतने नए मार्ग होंगे की उज्जैन शहर हो जाएगा बायपास कई नगरों से सीधे सम्पर्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र के सहयोग से सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। नए मार्ग और रोड के जाल से कई बड़े शहरों के लिए सीधा संपर्क तो होने वाला है,उज्जैन शहर में प्रवेश की आवश्यकता भी नहीं पडऩे वाली है। चार साल बाद होने वाले सिंहस्थ के लिए उज्जैन को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ा जा रहा है, ताकि श्रद्धालु सुगमता से यहां पहुंच सकें। इसी कड़ी में मालवा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाले दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से इंदौर, उज्जैन को भी जोड़ा जा रहा है। देवास, उज्जैन और गरोठ के बीच नया फोर लेन रोड बनाकर इंदौर को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ा जा रहा है।

मप्र के मालवा क्षेत्र से देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश के तीन जिलों मंदौसौर (102 किमी), रतलाम (90 किमी) और झाबुआ (52 किमी) से गुजरेगा। प्रदेश के इन तीन जिलों में एक्सप्रेस-वे की लंबाई कुल 245 किमी है। 245 किमी में 106 किमी रोड बनकर तैयार है। मंदसौर जिले के गरोठ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का जंक्शन बनाया जा रहा है। गरोठ और जावरा में लॉजिस्टिक हब बनाया जाएगा।

Advertisement

एक्सप्रेस-वे से ऐसे जुड़ेगा उज्जैन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से उज्जैन के ट्रैफिक को जोडऩे के लिए उज्जैन से गरोठ तक फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। इसकी लागत करीब 2000 करोड़ रुपए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। यह फोरलेन करीब 136 किमी लंबा है।

Advertisement

इसमें ग्राम सुरासा के समीप आगर रोड को क्रास कर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। आगर रोड के आरडी-गार्डी मेडिकल कॉलेज के पीछे से शुरू होने वाला यह फोरलेन घट्टिया से 8 किमी दूर और घोंसला से 10 किमी होते हुए करीब 112 गांवों के बीच से होकर गुजरता हुआ गरोठ पहुंचेगा। आगे चलकर यह मार्ग कॉरिडोर से जुड़ेगा। यानि इससे राजस्थान के अलावा दिल्ली-मुंबई भी पहुंचा जा सकेगा। उज्जैन से गरोठ फोरलेन की कनेक्टिविटी देवास-बदनावर योजना में शिप्रा-देवास-उज्जैन तक के 41 किमी फोरलेन पर होगी। इस फोरलेन की कनेक्टिविटी इंदौर रोड से है। इंदौर रोड का सिक्सलेन प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्यूटी मोड पर किया जाएगा।

और भी सड़कें बनेंगी सिक्स लेन

बता दें कि सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए उज्जैन के लिए कई और सडक़ों को चौड़ा किया जाना है। भोपाल से देवास और इंदौर से उज्जैन के बीच रोड नेटवर्क बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए राजधानी से देवास तक स्टेट हाइवे नं 28 को सिक्स लेन किया जाएगा। यह फिलहाल फोर लेन है।

निर्माण पूरा होने पर भोपाल से देवास के बीच 141 लंबे मार्ग पर वाहन सरपट दौड़ सकेंगे। देवास से इंदौर का रास्ता पहले से ही सिक्स लेन है। ऐसे में भोपाल- इंदौर का ट्रैफिक सिक्स लेन पर चलेगा। इसके साथ ही इंदौर-उज्जैन रोड को भी सिक्स लेन किया जाना है। इस पर 1692 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसी प्रकार देवास बदनावर मार्ग का काम पूरा होने पर हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से उज्जैन की कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी और सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की दिक्कत नहीं होगी।

Related Articles

Write a review