Popup Image
Advertisement

उज्जैन पुलिस को मिली बड़ी सफलता,ATM से लाखो रुपये चोरी करने वाले पकड़ाए

ATM से 22 लाख 93 हजार रुपए की चोरी करने वाले पकड़ाए

Advertisement

वारदात का 24 घंटो के भीतर किया खुलासा

उज्जैन के खाचरोद की बैंक इंडिया की शाखा के पास लगी एटीएम गैलरी से 22 लाख 93 हजार रुपए की सनसनीखेज चोरी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर ही दो आरोपी को पकड़कर 22 लाख 93 हजार रुपए जब्त कर लिए है।

Advertisement

दिनांक 05.08.2024 को बैंक ऑफ इंडिया के शाखा खाचरौद के शाखा प्रबंधक नीलकमल द्वारा थाना खाचरौद पर एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। जिसमे बैंक डिपॉजिट मशीन के अंदर पासवर्ड वाला दरवाजा व चार कैसेट एवं नगदी राशी 2293100/- रूपये चोरी होना बताया। दिनांक 29.07.24 को 10.30 बजे सुबह जानकारी हुई की ई गैलरी के सारे कैमरो को काले रंग से स्प्रे किया गया है तथा ई गैलरी को शटर लगाकर बंद कर दिया गया तथा सूचना जोनल ऑफिस को दी गयी तथा लिखित मे जानकारी पुलिस खाचरौद को भी दी गयी। दिनांक 03.08.24 को कैशियर आदि कर्मचारी रूपये निकालने के लिये ई गैलरी में पहुंचे तो डिपॉजिट मशीन का पासवर्ड वाला दरवाजा नही था तथा रूपये से भरी 04 कैसेट गायब थी।

कैमरे चैक करते दिनांक 29.07.24 की रात्री में 01:00 से 02:00 बजे के मध्य 02 व्यक्ति मो.सा. से बैंक की ई गैलरी में पहुंचे दोनो काले रंग का हेलमेट तथा रेनकोट पहने हुये थे। जिसमे से एक व्यक्ति बैंक की ई गैलरी मे जाकर सीसीटीवी कैमरो पर स्प्रे करने के बाद डिपॉजिट मशीन से छेड़छाड़ करता हुआ तथा थोडी देर बाद काले रंग के बैग में सामान ले जाते दिखाई दिया। उक्त बदमाश दिनांक 29.07.24 की रात्री में बैंक की डिपॉजिट मशीन से कुल 2293100/- रूपये चुराकर ले गया है। उक्त आवेदन पर थाना खाचरौद पर अपराध क्रमांक 512/24 धारा 331 (4), 305 (ई) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

अपराध संपत्ति संबंधी होकर गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारियों के उचित मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन कर घटना की प्रत्येक एंगल से विवेचना प्रारंभ कर मुखबिर लगाए गये। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण तथा घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे गये। जिससे ज्ञात हुआ की एक अज्ञात बदमाश ने ई गैलरी के अंदर घुसकर बिना किसी तोडफोड के बहुत ही कम समय में वारदात को अंजाम दिया। जिससे यह बात स्पष्ट हो गयी कि बदमाश तकनीकी रूप से दक्ष होकर बैंक की डिपॉजिट मशीन को खोलने का ज्ञान रखने वाला हो सकता है। इसी बिंदु को ध्यान में रखकर प्रकरण में अग्रिम विवेचना करते हुये बैंक कर्मियों से पूछताछ करते यह बात सामने आई की दिनांक 26.07.24 को रितुराजसिंह निवासी बोरदिया का कंपनी की ओर से मेंटेनेंस के लिये आया था। टीम द्वारा गांव में भी तस्दीक करने पर संदिग्ध रितुराज के कंपनी में काम करने की जानकारी की पुष्टि हुई।

पुलिस द्वारा संदेही रितुराज की गांव तथा अन्य स्थानों पर तलाश करने के साथ सूत्र स्थापित किए गए। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर संदिग्ध को कस्बा घिनोदा में स्थित एक चाय की होटल से घेराबंदी कर पकड़ा। संदिग्ध बदमाश से गहनता से पूछताछ करने पर बदमाश द्वारा अपराध करना स्वीकार कर घटना में अपने साथी शुभम जोशी को साथ होना बताया।आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद बिना गिने कुछ रूपये अपने दोस्त शुभम को देना तथा बाकी बैग में भरकर बैग पर ताला लगाकर, नलखेड़ा जिला आगर मालवा अपने रिश्तेदार के घर रखना बताया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें