स्टूडेंट ने जीरो पाइंट ब्रिज से कूदकर की आत्महत्या

ऑटो चालक पकडऩे के लिए दौड़ा, तब तक लगा दी छलांग
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सुबह जीरोपाइंट ब्रिज से छात्रा ने रेलवे पटरियों पर कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को बचाने यहां से गुजर रहे ऑटो चालक ने दौड़ लगाई लेकिन तब तक छात्रा ने छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर माधव नगर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
AdvertisementView this post on InstagramAdvertisement
पुलिस के अनुसार प्रिया बैरागी (14) पिता महेश बैरागी निवासी श्यामाखेड़ी घट्टिया स्कूल ड्रेस में जीरोपाइंट ब्रिज पर पहुंची थी। प्रिया यहां से गुजरने वाले लोगों को टॉफी बांट रही थी। उसके बाद वह ब्रिज की दीवार पर चढ़ गई। यहां से गुजर रहे राजा नामक ऑटो चालक छात्रा को पकडऩे के लिए दौड़ा, लेकिन उसके पहले छात्रा ने ब्रिज से छलांग लगा दी।
माधवनगर पुलिस ने छात्रा के बैग में रखे कागजों के आधार पर उसके पिता व मामा को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रिया के मामा मौके पर पहुंचे और बेहोश हो गए। पुलिस ने शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना था कि प्रिया के परिजनों के बयान के बाद ही उसके द्वारा आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिल पाएगी।









