Advertisement

2 साल से फरार धोखाधड़ी का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बदमाश के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 5 अपराध

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम), उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व थाना प्रभारी घट्टिया के मार्गदर्शन में चौकी पानबिहार पुलिस टीम द्वारा 2 साल से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि 15 फरवरी 22 को आरोपी पुनित पिता महेन्द्र, अजय पिता मोहनलाल, चन्द्रशेखर पिता प्रभुलाल, किशोर पिता रमेशचन्द्र के खिलाफ ग्राम पानबिहार में कालोनी काटकर प्लाट देने का कहकर लगभग 15 लाख रूपए वर्ष 2013- 2014 में लिए थे और धोखाधडी कर प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवा रहे थे। जिस पर से थाना घट्टिया पर धारा 420,120 बी भादवि एवं पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

Advertisement

प्रकरण में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन आरोपी पुनित पिता महेन्द्र उम्र 37 साल निवासी भागसीपुरा थाना खाराकुआं घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसे दिनांक 8 अगस्त को चौकी पानबिहार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना व तकनीकी जानकारी की मदद से चिमनगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें