Popup Image
Advertisement

दोस्तों से स्वयं पर करवाया चाकू से हमला, पुलिस ने पकड़ा झूठ

उज्जैन। दो दिन पहले पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि रणजीत हनुमान मार्ग पर दो युवकों पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कियाहै। महाकाल थाना पुलिस ने घायलों के बयान लेकर जांच की तो पूरा मामला झूठा निकला। इस पर पुलिस ने षड्यंत्र में शामिल सहित घायलों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि प्रथम उर्फ बिट्टू पिता प्रकाश शर्मा निवासी गोलामंडी और फिरोज खान पिता अब्दुल रज्जाक निवासी हरिफाटक बेगमबाग के चाकू लगने पर घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना थाने को मिली थी। घायलों के बयान दर्ज किये जिसमें उन्होंने कहा था कि 12 अगस्त की प्रथम, फिरोज व गोलू उर्फ दीपक पिता श्यामसिंह निवासी बहादुरगंज बाइक से रणजीत हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे तभी उन्हें अनिल नाथ, अरुण नाथ और लखन नाथ निवासी छोटी मायापुरी ने रोका व प्रथम की कमर व जांघ में चाकू मारे और फिरोज के हाथ में चाकू मारकर घायल किया।

उनका दोस्त गोलू दोनों घायलों को जीवाजीगंज थाने लेकर गया जहां पुलिस ने घटना स्थल महाकाल थाना क्षेत्र का बताकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था।

Advertisement

पुलिस ने घायलों के बयानों की जांच की तो पता चला कि 5 अगस्त को प्रथम व जीतू ने देवासगेट थाने में अनिल, अरुण व लखन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उसी के चलते धारा 307 में फंसाने के लिये उन्होंने अपने दोस्त इलियास के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा जिसमें इलियास ने प्रथम व फिरोज को चाकू मारे और घायलों ने पुलिस को झूठे बयान दर्ज कराये। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने जीतू उर्फ जितेन्द्र ठाकुर पिता हनुमत सिंह निवासी संपत नगर, प्रथम पिता प्रकाश शर्मा निवासी गोलामंडी, इलियास, फिरोज खान, गोलू उर्फ दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें