Advertisement

मानसून के लिए बेस्ट फल

मानसून का सुहाना मौसम भला किसे पसंद नहीं आता है। गर्मी से राहत दिलाने के साथ यह मौसम अपने साथ कई तरह के रोग भी लेकर आता है। जिससे बचने के लिए आपको आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आज हम आपको  ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन मानसून के दौरान करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट रहती है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

आलूबुखारा (Plum)
बारिश में आलूबुखारा खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन-के, कॉपर, फाइबर, पोटेशियम आदि होता है। इससे हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर में इंफेक्शन का खतरा भी टल जाता है।

लीची (Lychee)
बेहद स्वादिष्ट लीची हमारी सेहत के लिए भी शानदार फल है। इसे खाने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। वहीं आपको सांस लेने की समस्या भी लीची खाने से कम होती है। यह आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करती है।

Advertisement

नाशपाती (Pear)
पेट के लिए रामबाण नाशपाती का सेवन आपको मानसून में जमकर करना चाहिए। यदि आप रोजाना 1 नाशपाती खा लेते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट रहती है। मानसून में आप पेट भर कर नाशपाती खा सकते हैं।

जामुन (Blackberry)
बारिश के मौसम या सावन माह में आने वाली जामुन हमारी सेहत के लिए रामबाण साबित होती है। शुगर पेशेंट के लिए जामुन एक औषधि की तरह काम करती है। इसके साथ ही विटामिन-सी, फाइबर और आयरन से भरपूर जामुन हमारी इम्यूनिटी के लिए वरदान है।

Advertisement

अनार (Pomegranate)
आयरन और विटामिन से भरपूर अनार आपके शरीर में खून को बढ़ाने में काफी मदद करता है। यदि आप खून की कमी से जूझ रहे है, तो आपको रोजाना 1 अनार का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है।

Related Articles