युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

युवती जिस फैक्ट्री में काम करती थी उसका मालिक है आरोपी
Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बडऩगर थाने पर युवती के द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया जिसमें युवती द्वारा बताया गया कि वह बडऩगर में ब्लॉक फेक्ट्री में काम करती थी व फैक्ट्री के मालिक जगदीश पिता पीरुलाल निवासी बाखेड़ा द्वारा उसके के साथ जबरदस्ती अनैतिक कार्य किया गया, साथ ही यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
उक्त शिकायत पर से आरोपी के विरुद्ध थाना बडऩगर पर धारा 376,376(2) (एन), 506 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। अपराध गंभीर प्रकृति का व महिला संबंधी होने से थाना बडऩगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ जांच के बाद 15 अगस्त को आरोपी जगदीश पिता पीरुलाल निवासी बाखेड़ा थाना बिरलाग्राम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Advertisement









