Advertisement

विद्यार्थियों को दिखाई भारतीय अंतरिक्ष गौरव की शॉर्ट मूवी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ हुआ विशिष्ट व्याख्यान

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय के विज्ञान संकाय, भूगोल विभाग एवं आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष गौरव की शॉर्ट मूवी का प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया।

विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. विनोद कुमार गुप्ता पूर्व प्राध्यापक शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा विषय भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम तथा चंद्रयान की यात्रा पर व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होंने विक्रम साराभाई के अंतरिक्ष के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के योगदान को भी विस्तृत रूप से बताया। डॉ. गुप्ता द्वारा अंतरिक्ष कार्यक्रम के विभिन्न चरण बताए गए जिसमें उन्होंने जिओ स्टेशनरी सेटेलाइट छोड़े जाने से लेकर पीएसएलवी जीएसएलवी तक की यात्रा का वर्णन किया।

Advertisement

अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. अल्पना उपाध्याय द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि चंद्रयान-3 की सफलता के साथ भारत चंद्रमा पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के समीप उतरने वाला पहला देश बना। भारत सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक महाविद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम डॉ. मेजर मोहन निमोले डॉ. मनोज सिसोदिया, डॉ. अर्चना अखंड, डॉ. दिनेश वर्मा व डॉ. आयुषी पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। संचालन डॉ. जफऱ मेहमूद ने किया। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक डॉ. मोहन निमोले और अतिथि परिचय डॉ. अर्चना अखंड ने दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. बी.एस. अखंड, आईक्यूएसी संयोजक डॉ. चंद्रकांता तेजवानी, डॉ. केशवमणि शर्मा, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ अंशु भारद्वाज, डॉ. राजश्री सेठ, डॉ. संगीता वत्स, डॉ. नीरज सारवान डॉ. डी.पी. चतुर्वेदी, डॉ. सुरेश मकवाना, डॉ. रफीक नागोरी, डॉ. नलिनी तिलकर, मुकेश मित्तल, शोधार्थी आशीष पंवार, सौदान सिंह चौहान, श्रुति पंडिया, एन.सी.सी. के कैडेट्स सहित 69 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे। आभार डॉ. आयुषी पालीवाल ने माना।

Advertisement

Related Articles