Advertisement

SBI ब्रांच से 2 करोड़ के आभूषण और 8 लाख कैश चोरी

उज्जैन के महानंदा नगर की एसबीआई ब्रांच से 2 करोड़ के आभूषण और 8 लाख कैश चोरी हो गए। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज में 2 बदमाश बैंक से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। बैंक से चोरी हुआ सोना उन लोगों का है, जिन्होंने गोल्ड लोन ले रखा है। जानकारी के अनुसार, चोरी के दौरान बैंक का लॉकर तोड़ा नहीं गया है। पुलिस को आशंका है कि कोई अंदर का ही व्यक्ति है, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

Advertisement

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, सुबह जब सफाईकर्मी और मैनेजर बैंक पहुंचे तो ताले खुले हुए थे। बैंक के मेन गेट से लेकर अंदर लॉकर के ताले खुले मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें