Advertisement

नदी के पुल पर मिली युवक की लाश

उज्जैन। सुबह इंगोरिया थाना पुलिस ने सरसाना-धरेरी स्थित नदी के पुल से एक युवक की खून से सनी लाश बरामद की और शव को पीएम के लिये बडऩगर पहुंचाया।

Advertisement

टीआई चंद्रिका सिंह यादव ने बताया कि फोरलेन स्थित नदी के ब्रिज पर अज्ञात व्यक्ति की खून से सनी लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की तो उन्होंने शव की शिनाख्त गट्टू पिता सुंदर सिंह निवासी सुनेड़ा के रूप में उसकी पहचान की।

शव की पहचान होने के बाद गट्टू के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। गट्टू के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कल शिवकृपा गार्डन में बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। टीआई यादव के मुताबिक युवक के शरीर पर चाकू से वार के निशान हैं और खून बह रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें