Advertisement

शिप्रा उफान पर, बड़े पुल से 8 फीट नीचे बह रहा पानी

जलस्तर बढ़ा रहा तो प्रजापत धर्मशाला के पास होगा भगवान महाकाल की पालकी का पूजन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। उज्जैन सहित इंदौर, देवास में हो रही तेज बारिश के चलते शिप्रा नदी का जलस्तर अब भी उफान पर है। नदी का पानी बड़े पुल से करीब 8 फीट नीचे बह रहा है। यदि नदी का जलस्तर ऐसा ही बना रहा तो भगवान महाकालेश्वर की पालकी का पूजन प्रजापत धम्रशाला के पास करना होगा।

शिप्रा नदी के सभी मंदिर डूबे हैं। इस कारण लोग योगीपुरा के पास स्थित प्रजापत धर्मशाला के सामने स्नान कर रहे हैं, जबकि कर्मकांड व अन्य पूजन कार्य राणोजी की छत्री में सम्पन्न कराया जा रहा है। आज भादौ मास के सोमवार पर भगवान महाकालेश्वर की सवारी भी निकलेगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शिप्रा नदी पहुंचेगी।

यहां पालकी पूजन स्थल बाढ़ में डूबा है। पुजारियों ने चर्चा में बताया कि यदि नदी का जल स्तर भगवान की पालकी आने तक इसी प्रकार बना रहता है तो पालकी पूजन प्रजापत धर्मशाला के सामने ही करना पड़ सकता है। जिले में अब भी रुक रुक कर बारिश हो रही है ऐसी स्थिति में नदी में पानी का लेवल कम होने की संभावना कम ही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें