‘कृष्णार्चन’ में गीत-संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां

भगवान कृष्ण को समर्पित रहा कार्यक्रम, विभिन्न कला संस्थाओं की छात्राओं ने भाग लिया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर संस्कार भारती द्वारा सूर्यनारायण व्यास संकुल हॉल कालिदास अकादमी में ‘कृष्णार्चन’ संगीत एवं नृत्यकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था के प्रचार प्रमुख जयंत तेलंग ने बताया कि यह कार्यक्रम भगवान श्री कृष्ण को समर्पित था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलावती यादव सभापति नगर निगम थी। अध्यक्षता मुकेश टटवाल महापौर ने की। सारस्वत अतिथि डॉ गोविंद गंधे, निदेशक कालिदास अकादमी थे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संस्था का ध्येय गीत जयती मालवीय ने प्रस्तुत किया। नगर के ख्यात बांसुरी वादक पंडित सुरेंद्र स्वर्णकार द्वारा बांसुरी वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
अतिथि परिचय संस्था के अध्यक्ष सुंदरलाल मालवीय ने दिया। अतिथियों का स्वागत संस्था के महामंत्री माधव तिवारी, कोषाध्यक्ष पंकज आचार्य एवं संजय शर्मा ने किया। नगर की विभिन्न कला संस्थाएं, रागिनी कला केंद्र, आवर्तन संगीत अकादमी, सृष्टि संगीत विद्यालय, अनहद लोक कला केंद्र, सर्वे सेतु संगीत समूह, सर्वोत्तम नृत्य संस्थान, प्रतिकल्पा संस्कृत संस्थान, प्रतिभा संगीत कला संस्थान, त्रिनेत्र संस्कृत संस्थान, नृत्य सिद्धार्थ अकादमी, लोकायन संस्कृत संस्थान, आरंभ कत्थक नृत्य पाठशाला, तपस्या संस्कृत संस्थान,
परम नृत्य अकादमी, भव्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था इत्यादि की छात्राओं द्वारा गीत-संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीपाद जोशी एवं प्रांतीय पदाधिकारी संजय शर्मा, उज्जैन जिला पदाधिकारी सुंदरलाल मालवीय, माधव तिवारी, पंकज आचार्य, अर्चना आपटे तिवारी, जयंत तेलंग, रामचंद्र गांगोलिया इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक नृत्य गुरु प्रतिभा रघुवंशी एलची एवं हरिहरेश्वर पोद्दार थे। संचालन सुदर्शन अयाचित ने किया। आभार प्रतिभा
रघुवंशी ने माना।