Popup Image
Advertisement

सीएम के पिता को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

शिवराज-तोमर समेत कई बड़े नेता पहुंचे

Advertisement

अंतिम सफर पर सीएम के पिता…

उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव को अंतिम विदाई देने के लोग उमड़े पड़े। अंतिम यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर सहित कई बड़े नेता स्व. पूनमचंद यादव के अंतिम दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे है।

Advertisement

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। बुधवार को अंतिम यात्रा गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा से शुरू हुई। पार्थिव देह को फूलों से सजे वाहन रखा गया था।

अंतिम यात्रा मार्ग पर सड़कों के दोनों खड़े शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्व. पूनमचंद यादव विदाई दी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने शोक जताया। पूर्व सीएम कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक्स पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता के निधन पर संवेदना प्रकट की।

एक जानकारी के अनुसार स्व. पूनमचंद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री प्रद्युम्मन सिंह तोमर, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री राधा सिंह, मंत्री करण वर्मा, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मंत्री, नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री लखन पटेल मंत्री, मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मुख्य सचिव वीरा राणा, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, प्रमुख सचिव राजेश राजौरा उज्जैन पहुंच हैं। स्व. पूनमचंद यादव का श्रद्धाजंलि देते हुए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें