इंटरनल और प्रमुख मार्गों को जोडऩे वाली सड़कें देखीं, स्पीड पर फोकस

अफसरों ने देखा इंटिग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर
संभागायुक्त और कलेक्टर ने डिजाइन भी देखी
उज्जैन। कमिश्नर आशीष सिंह और कलेक्टर रौशनकुमार सिंह मंगलवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के सिंहस्थ क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्य देखने पहुंच गए। उन्होंने शहर के इंटरनल, प्रमुख मार्ग और मंदिरों को जोडऩे वाली सड़कें देखीं। उन्होंने एक बार फिर काम की गति और क्वालिटी पर फोकस किया।
अफसरों के दौरे की शुरुआत कार्तिक मेला मैदान पर बन रहे इंटिग्रेटेड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर से हुई। दोनों ने यहां प्रोजेक्ट की ड्राइंग देखी और इंजीनियर्स से उन्हें समझा भी। फिर यहां से दोनों जूना सोमवारिया-पीपलीनाका सड़क देखने पहुंचे। यह सड़क 100 फीट चौड़ी होगी। मार्ग के बीच में आने वाले सीवर चैंबर के संबंध में उन्होंने सवाल-जवाब किए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगरनिगम से समन्वय बनाकर काम करें।
गढ़कालिका माता मंदिर से पीर मत्स्येंद्रनाथ समाधि स्थल तक बन रही 400 मीटर लंबी सीसी सड़क, गढ़कालिका माता मंदिर से भर्तृहरि गुफा सड़क और गढ़कालिका माता मंदिर से ओखलेश्वर सड़क का मुआयना भी किया।
गढ़कालिका माता मंदिर के लिए प्रस्तावित पार्किंग स्थल तथा कार्तिक मेला सदावल से नईखेड़ी तक मार्ग निर्माण कार्य की भी जानकारी भी ली।
संभागायुक्त ने प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवक को देखते हुए पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सिंहस्थ क्षेत्र में प्रस्तावित आंतरिक सड़क का निर्माण कार्य भी देखा। उन्होंने कहा कि खरीफ फसल कटने के तत्काल बाद काम शुरू कर दिया।









