अब इंदिरानगर के गंधर्व तालाब के सामने फूटी पाइप लाइन

उज्जैन। सीवरेज प्रोजेक्ट ने शहर की पेयजल व्यवस्था का हाल बेहाल कर रखा है। रोजाना ही कहीं ना कहीं पाइपलाइन फूट रही है। बुधवार को इंदिरानगर में गंधर्व तालाब के सामने जेसीबी ने पाइपलाइन तोड़ दी। इस वजह से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहता रहा। मंगलवार को रातडिय़ा के पास हरियाखेड़ी प्रोजेक्ट की जेसीबी ने पाइप लाइन फोड़ी थी।
दरअसल, सीवरेज प्रोजेक्ट और पीएचई के अफसरों के बीच समन्वय ठीक से नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। सीवरेज प्रोजेक्ट को अगले महीने तक पूरा करना है, ऐसे में ताबड़तोड़ खुदाई की जा रही है। रात-दिन चल रहे काम के कारण रोजाना ही पाइपलाइन फूट रही हैं। नगरनिगम के अपर आयुक्त पवनकुमार सिंह ने बताया कि सीवरेज प्रोजेक्ट के कारण पाइपलाइन फूटने की समस्या लगातार आ रही है। एजेंसयिां के बीच समन्वय भी बना रहे हैं, लेकिन जमीन के अंदर पाइपलाइन होने से पता नहीं चलता, ऐसे में चूक हो जाती है।









