Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रिमोट दबाकर किया 1692 करोड़ रु. के इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन का भूमिपूजन

उज्जैन में आयोजित सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने कहा…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

हमने अपनी शुरुआत स्वच्छता मित्र से की थी

आयोजन के लिए सीएम डॉ. यादव की प्रशंसा की

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज :उज्जैन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को पहली बार उज्जैन पधारीं। यहां इंदौर रोड स्थित एक होटल में आयोजित सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। उज्जैन नगरी देवताओं की अल्कापुरी के तुल्य है। कुलगुरु कालिदास ने मेघदूत में उज्जैन का चित्रण इसी तरह किया है। इस आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई देती हूं। इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन की भी उन्होंने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Advertisement

राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने अपनी शुरुआत स्वच्छता मित्र से की थी। 10 साल में स्वच्छता मिशन एक नया अभियान बन गया है। इससे मृत्युदर में कमी आई है और लोग बीमारी से बच रहे हैं। मध्यप्रदेश स्वच्छ प्रदेश है। यहां का इंदौर आज देश का सबसे साफ शहर है और भोपाल सबसे साफ राजधानी है। इसका श्रेय हमारे सफाई मित्रों को जाता है।

सफाई मित्रों का सम्मान कर हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इन्हें लाभान्वित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। हमें पूर्ण स्वच्छता को हासिल करना होगा। हम गंदगी को दूर कर भारत माता की सेवा कर सकते हैंं। हमारा कर्तव्य है कि हम स्वच्छ भारत का संकल्प लें और देश को स्वच्छ बनाएं।

इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रिमोट से इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन का भूमिपूजन किया। सुबह 11.05 बजे कार्यक्रम के समापन के बाद वे महाकालेश्वर दर्शन के लिए रवाना हो गईं। यहां उन्होंने पहले भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा की और बाद में महाकाल लोक में भ्रमण कर मूर्तिकारों से संवाद किया।

हर सफाईकर्मी को 3 हजार

सीएम डॉ . मोहन यादव ने कहा कि मप्र देश का दूसरा सबसे स्वच्छ प्रदेश है। हम इसे 1 नंबर पर लाएंगे। इसके लिए हम सफाई योद्धाओं को नकद पुरस्कार देने जा रहे हैं। यह रेटिंग अनुसार होगा। उज्जैन के प्रत्येक सफाईकर्मी को तीन हजार रुपए मिलेंगे।

Related Articles