Advertisement

आज का राशिफल (27 दिसंबर 2024)

मेष –महत्वपूर्ण मामलों को शाम से पहले पूरा कर लेने पर जोर दें. साथियों के साथ सहयोग बनाए रखेंगे. साझा भावना का विकास होगा. महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं. मानसिक रिश्ते मजबूत होंगे. आवश्यक लक्ष्यों को पूरा करेंगे. उद्योग व्यापार में विश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. सफलता की संभावना बनी रहेगी. नेतृत्व और प्रबंधन संवारेंगे. साझीदारी के कार्यों को पूरा करेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. निजी विषयों को हल निकालेंगे. आवश्यक मामलों में गति बनाए रखेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृष – मेहनत से मिली सफलता उत्साहित रखेगी. निजी जीवन में खुशहाली आएगी. स्थिरता में वृद्धि होगी. कला कौशल और कर्मठता पर भरोसा बढ़ेगा. पेशेवरता बनाए रहेंगे. व्यापार में रुटीन संवारेंगे. विनम्र रहेगे. परिश्रम से परिणाम बेहतर बनेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. कार्यों में स्पष्टता बढ़ाएंगे. नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा न करें. जल्द प्रतिक्रिया न दें. तार्किकता पर जोर दें. कामकाज में फोकस बनाए रखें. उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे.

मिथुन – करियर कारोबार में सजगता बढ़ाएंगे. लंच के बाद विरोधियों की सक्रियता कार्य प्रभावित कर सकती है. पूर्व मित्रों और परिचितों से भेंट होगी. करीबियों के साथ भ्रमण मनोरंजन के मौके बनेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में बेहतर रहेंंगे. ऊर्जा उत्साह को बल मिलेगा. चहुंओर सक्रियता दिखाएंगे. बुद्धिमत्ता से जगह बनाएंगे. प्रतिस्पर्धा में सफल होंगे. वातावरण में अनुकूलन उत्साहित रखेगा. विषयगत समझ बेहतर होगी. अध्ययन अध्यापन में आगे रहेंगे.

Advertisement

कर्क – मित्रों में सबका साथ सहयोग पाने से उत्साह बढ़ेगा. करियर कारोबार सहजता से आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. आर्थिक वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे. प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. बड़ों का सानिध्य बढ़ाएंगे. सामंजस्य और सुविधाओं पर फोकस रहेगा. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएंगे. अपनों को अनदेखा न करेंगे. निजी विषयों में रुचि बढ़ेगी. जरूरतों पर ध्यान देंगे. पारिवारिक मामलों में सहजता रहेगी. धैर्य से काम लें. स्वजनों से करीबी बढ़ेगी. बड़प्पन से काम लेंगे.

सिंह – श्रेष्ठजनों का आदर सम्मान बनाए रखेंगे. शुभ सूचनाओं को साझा करेंगे. घर सुख सौख्य का वातावरण बना रहेगा. भाई बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. जन सरोकारों से जुड़ाव रखेंगे. भव्य आयोजन में शामिल होंगे. कार्य व्यापार बना रहेगा. संवाद में बेहतर करेंगे. व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. जिम्मेदारों से सलाह बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच रखें. प्रतिक्रिया में विनम्रता रखें. घरेलु मामलों में अनुभवियों से सीख सलाह रखें. सजगता से आगे बढें़गे.

Advertisement

कन्या –वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. आत्मविश्वास को बल मिलेगा. वरिष्ठों साहस संपर्क और संचार बेहतर रहेगा. सामाजिक स्तर बड़ा होगा. पारिवारिक और व्यक्तिगत उपलब्धियां बढ़ेंगी. रहन-सहन सुधार पर बना रहेगा. अतिथि आगमन बना रह सकता है. खानपान प्रभावशाली रहेगा. सभी का आदर सम्मान रखेंगे. संरक्षण में रुचि रहेगी. बचत पर जोर बनाए रखेंगे. आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. शुभ सूचना मिलेगी. बड़प्पन बनाए रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.

तुला – समय तेजी से आगे बढ़ने का संकेतक बना हुआ है. खानपान की भव्यता बढ़ेगी. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. परंपरागत कार्यों से जुड़ेंगे. मूल्यवान भेंट मिलेगी. परिजन सहयोगी रहेंगे. रचनात्मकता बल पाएगी. सभी प्रभावित व प्रसन्न होंगे. दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी. नवाचार बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. चहुंओर शुभता का संचार बना रहेगा. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. व्यक्तित्व बल पाएगा. लंबित मामले पक्ष में बनेंगे. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे.

वृश्चिक –कारोबारी सुधार के अवसरों को बढ़ाने वाला दिन है. आर्थिक पक्ष पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. खर्च निवेश में सकारात्मकता व सक्रियता बनी रहेगी. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे. वाणिज्यिक मामलों में स्मार्टनेस बढ़ाएंगे. परिस्थितियों पर नियम अनुशासन रखेंगे. रिश्तेदारों का समर्थन रहेगा. कार्यों को स्पष्टता लाएंगे. बजट पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. न्यायिक मामलों में चूक करने से बचें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. बड़ों का सहयोग रहेगा. अतिउत्साह में न आएं.

धनु – महत्व के कार्यों को शाम तक पूरे कर लेने पर जोर रखें. आर्थिक उन्नति के अवसर बने रहेंगे. कामकाजी गतिविधियां प्रभावशाली बनी रहेंगी. औद्योगिक प्रदर्शन बेहतर रखेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे. बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश रहेगी. कामकाजी अनुकूलता से उत्साहित रहेंगे. तेजी से काम लेंगे. परिजनों से भेंट होगी. अच्छे लाभ की संभावनाएं बनी हुई हैं. विपक्ष से सतर्कता बनाए रहें. कार्यक्षेत्र में सक्रियता व सहयोग बढ़ाएं. दूर देश के मामलों में गति आएगी. खर्च बढ़ सकता है.

मकर –शासन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. प्रशासनिक पक्ष बेहतर रहेगा. सलाहकारों से परामर्श बनाए रखेंगे. उल्लेखनीय कार्य हितकर रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. प्रबंधकीय गतिविधियों से जुड़ेंगे. व्यवस्थागत संतुलन रखेंगे. सुख संसाधनों को बढ़ाएंगे. योजनाओं के अनुपालन में सफल रहेंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे. पैतृक विषय गति पाएंगे. योग्यता प्रदर्शन में आगे बने रहेंगे. लगन से लक्ष्य पाएंगे. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. सामाजिक एवं सहकारिता के मामलों को बल मिलेगा.

कुंभ –लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. अधिकारीवर्ग प्रसन्न बना रहेगा. भाग्यवर्धक समय है. लाभ एवं प्रभाव में वृद्धि रहेगी. विभिन्न योजनाएं को आगे बढ़ाएंगे. इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी. सभी को जोड़ने में कामयाब होंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. धर्म आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा. मनोरंजक कार्यों में शामिल होंगे. तेजी से आगे बढ़ेंगे. आय अच्छी रहेगी. उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा. कार्य कुशलता बढ़ेगी. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे. श्रेष्ठ प्रयासों से सभी प्रभावित होंगे.

मीन –जल्दबाजी न दिखाएं. समय सुधार पर बना हुआ है. कारोबारी यात्रा की संभावना है. विनम्रता बनाए रखेंगे. अपनों की बात ध्यान से सुनेंगे. व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य संकेतों में लापरवाही नहीं दिखाएंगे. व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें. भेंटवार्ता के लिए समय लेकर जाएंगे. लाभ और परिणाम सामान्य बने रहेंगे. परिवार में सुख सौख्य रहेगा. परिजनों का साथ समर्थन पाएंगे. अप्रत्याशित घटनाक्रम रह सकता है. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. करीबियों का सहयोग बना रहेगा.

Related Articles

Write a review