Advertisement

पद का महत्व नहीं, कार्यकर्ता का दायित्व बड़ा होता है: CM

हनुमान मंदिर में दर्शन किए, फिर गजक खिलाकर भाजपा अध्यक्ष अग्रवाल का स्वागत किया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह 11 बजे शहर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय के सामने स्थित श्री अखंड ज्योति हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शिप्रा का जल शिप्रा में रहे इसके लिए बहुत बड़े प्रकल्प का शुभारंभ होने जा रहा है।

उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल को नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि पद का महत्व नहीं, कार्यकर्ता का दायित्व बड़ा होता है। सहज भाव के साथ नए दायित्व के निर्वहन में आगे बढ़ें। विनम्रता ही पद की पहचान होती है। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव भाजपा कार्यालय में आयोजित नगर अध्यक्ष के स्वागत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले अग्रवाल को गजक खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। इसके बाद स्वागत समारोह की बेला की शुरुआत हुई। इस मौके पर महापौर मुकेश टटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement

चमक उठा रामघाट और दत्तअखाड़ा

सीएम के आने से पहले सोमवार सुबह रामघाट और दत्तअखाड़ा घाट पर तैयारियां चलती रहीं। दोनों घाटों को ब्लीचिंग पाउडर से रगड़-रगड़कर धोया गया जिससे वह चमक उठे। इसके अलावा कान्ह का दूषित पानी बहाकर उसकी जगह नर्मदा का साफ पानी भर दिया गया जिससे शिप्रा फिर से निर्मल हो गई। दत्तअखाड़ा घाट पर नदी में फव्वारे भी चालू कर दिए गए। इसके अलावा नाव को भी प्लास्टिक के फूलों से सजाया गया। सीएम कान्ह डक्ट परियोजना सहित सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें