Advertisement

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में महामंडलेश्वर के साथ घुसा मंदबुद्धि युवक

नंदी हॉल प्रभारी सहित दो कर्मचारियों को नोटिस, दो गार्ड बर्खास्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल मंदिर में गर्भगृह प्रवेश की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया, जब सोमवार को गर्भगृह में दर्शन करने पहुंचे महामंडलेश्वर के साथ एक मंदबुद्धि युवक भी घुस गया। पुजारियों ने उसे पकड़ा तो हलचल मच गई। मामले में मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने नंदी हॉल प्रभारी कमल जोशी और प्रहलाद भावसार को नोटिस जारी किया है, जबकि क्रिस्टल कंपनी के गार्ड सोहन डाबी और अंकित को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

 

सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक महामंडलेश्वर दर्शन करने अपने शिष्यों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान एक मंदबुद्धि युवक भी गर्भगृह में पहुंच गया। पुजारियों ने युवक को पकड़ा तो बताया गया वह मंदबुद्धि है। युवक धोती और सोला पहने बिना ही गर्भगृह में पहुंच गया था। इस कारण पुजारी ने तत्काल उसे पकड़ा और मंदिर प्रशासन को उसकी सूचना दी।

Advertisement

महाकाल मंदिर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेकर क्रिस्टल इंटीग्रेटेड प्रालि के सुरक्षा गार्ड अंकित और सोहन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। नंदी हॉल दर्शन प्रभारी कमल जोशी और प्रहलाद भावसार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। दोनों को चेतावनी दी गई है कि उत्तर संतोषजनक नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। स्पष्टीकरण के बाद मंदिर प्रशासक जैन आगे की कार्रवाई करेंगे। दोनों गार्ड को हटाने के लिए कंपनी प्रबंधन को पत्र भेजा गया है।

गर्भगृह में पहले भी हो चुकी घटनाएं, दो बड़े उदाहरण

Advertisement

1. सीएम के बेटे पहुंच गए थे गर्भगृह: 20अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे महाकाल मंदिर गर्भगृह में पहुंच गए थे। इस घटनाक्रम के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने दर्शन व्यवस्था प्रभारी विनोद चौकसे को पद से हटाया था और चार अन्य कर्मचारियों को नोटिस देकर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था।

2. भाजपा नेता की एंट्री: मार्च 2023 में इंदौर के भाजपा नेता व इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की महाकाल मंदिर के गर्भगृह में एंट्री सोशल मीडिया पर सामने आई थी।रुद्राक्ष ने 12 मार्च को फेसबुक पर भस्मारती में शामिल होने का वीडियो पोस्ट किया था।

Related Articles