Advertisement

ट्रेन में फैली आग की अफवाह, कूद गए यात्री, दूसरी ट्रेन ने रौंदा,8 की मौत

महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। यहां परधाड़े रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। इसके बाद किसी ने चेन पुलिंग कर दी और कई पैसेंजर्स चलती ट्रेन से पटरी पर कूद गए।सूत्रों के मुताबिक पैसेंजर्स अभी पटरी पर ही थे। इस दौरान दूसरे ट्रैक से आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। न्यूज एजेंसी IANS ने 8-10 लोगों की मौत का दावा किया है।

Advertisement

12629 कर्नाटक संपर्क क्रांति यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी।​​​​​​ जबकि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेक लगाने पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला था। इसी के चलते यात्रियों के बीच ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली। इसके बाद कई यात्रियों ने कोच के बाहर छलांग लगाई थी।

रेलवे के अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि की है। सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां घटना हुई, उस जगह पर शार्प टर्न था, जिसकी वजह से ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें