Advertisement

ओडिशा का बौध देश में सबसे गर्म, पारा 42.5 डिग्री सेल्सि.

नईदिल्ली। देश में गर्मी, बारिश और बर्फबारी तीनों का असर एक साथ दिख रहा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी गर्मी पड़ रही है। यहां अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। ओडिशा के बौध में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो देश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल 5 अप्रैल को ऐसी गर्मी थी। इस बार एक महीने पहले ऐसे हालात हैं।

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में लू जैसे हालात हैं। 40.5 डिग्री तापमान के साथ शनिवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी हुई है। पंजाब में पिछले 24 घंटों में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें