IPL 2025: DC ने LSG को 1 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-18 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को 1 विकेट से हरा दिया। टीम ने 20वें ओवर की तीसरी बॉल पर 210 रन का टारगेट हासिल कर लिया। इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई, वे 31 गेंद पर 66 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

Advertisement
आखिरी ओवर में दिल्ली को 6 रन चाहिए थे। शाहबाज अहमद बॉलिंग करने आए, उनकी पहली गेंद पर मोहित शर्मा स्टंप आउट होने से बचे। अगली गेंद पर मोहित ने सिंगल लिया और आशुतोष स्ट्राइक पर पहुंचे। आशुतोष ने तीसरी गेंद पर सामने की दिशा में छक्का लगाया और टीम को रोमांचक जीत दिला दी।
Advertisement









