Advertisement

नशे के आदी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

11 माह नशा मुक्ति केंद्र में रहने के बाद भी नहीं छूटा नशा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। ढांचा भवन में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां व पत्नी ने फंदे पर लटके देखा। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
ढांचा भवन में रहने वाला 23 वर्षीय राजेन्द्र पिता रमेशचंद्र नशा करने का आदी था। परिजन ने बताया कि उसकी नशे की लत छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केन्द्र भेजा था जहां वह 11 माह तक रहा। 3 माह पहले वह केन्द्र से भागकर घर आ गया, लेकिन उसकी नशे की लत नहीं छूटी। सुबह पत्नी शोभा और मां सुनीता श्रीवास्तव ने राजेन्द्र को फांसी के फंदे पर लटके देखा। पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि राजेन्द्र के दो बच्चे हैं। उसकी मां सरकारी स्कूल में भृत्य है।

Advertisement

Related Articles

Write a review