दुष्कर्म करने वाले आरोपी की तलाश

उज्जैन। निजी अस्पताल में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में माधव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। टीआई राकेश भारती ने प्राइवेट अस्पताल में एचआर के पद पर काम करने वाली युवती ने सूरज नगर पिपलीनाका निवासी मयंक बागरी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

युवती ने पुलिस को बताया कि मयंक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और पिछले तीन साल से दुष्कर्म करता रहा। मयंक ने युवती के नाम पर बैंक से लोन भी ले लिया और किश्त जमा नहीं कराई। युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो इंकार करते हुए धमकी दी थी।
बदमाश ने कार के कांच फोड़े
उज्जैन। कार्तिक चौक में हाथीवाला पंडा की गली में रहने वाले यशवंत पिता गोविंदलाल शर्मा ने पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी कार क्रमांक एमपी 13 जेडई 4482 उन्होंने गुरुवार रात 8 बजे कार्तिक चौक में पार्क की थी। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात बाइक सवार ने उनकी कार पर पत्थर फेंक कर कार के आगे का कांच फोड़ दिया। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से भाग गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।









