Advertisement

ट्रक रिवर्स करते पिछले पहिये की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

परिजन ने भंगार फैक्ट्री कर्मचारी को पीटा, तोडफ़ोड़ की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। मक्सी रोड उद्योगपुरी में काम करने वाला वृद्ध ट्रक रीवर्स करते समय पिछले पहिये की चपेट में आ गया जिसे कर्मचारी प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिजन ने फैक्ट्री कर्मचारी की पिटाई कर तोडफ़ोड़ कर दी। पंवासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

पांड्याखेड़ी पंवासा निवासी 60 वर्षीय अब्दुल रज्जाक शेख पिता अब्दुल हफीज शेख मक्सी रोड उद्योगपुरी स्थित भंगार फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार को फैक्ट्री में भंगार से भरा ट्रक पहुंचा। खाली करने के लिए ड्राइवर ट्रक रिवर्स कर रहा था तभी उसकी लापरवाही से ट्रक तेजगति से रिवर्स आया और पीछे खड़े रज्जाक शेख उसके पहिये की चपेट में आ गया। गंभीर घायल होने पर उसे कर्मचारी तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया था। उसी की लापरवाही से रज्जाक शेख की मृत्यु हुई। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि रज्जाक की आर्थिक सहायता के लिए अस्पताल में कर्मचारी जावेद रुपए लेकर गया तो परिजन ने उसके साथ मारपीट की और फैक्ट्री पहुंचकर तोडफ़ोड़ भी की जिसकी शिकायत पंवासा थाने में की गई है।

Advertisement

हार्वेस्टर की चपेट में आया ड्राइवर, मौत

उज्जैन। श्री मुक्तेश्वर साहिब पंजाब में रहने वाला हार्वेस्टर ड्राइवर महिदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धुलेट में मशीन से गेहूं काट रहा था तभी चलती मशीन से गिरकर वह हार्वेस्टर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि लाकेवाली श्री मुक्तेश्वर साहिब पंजाब में रहने वाला श्रवणसिंह पिता मुख्तयार सिंह सिख 8 अप्रैल को ग्राम धुलेट में राजेंद्र भारती के खेत पर मशीन से गेहूं काट रहा था तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह चलती मशीन से गिरकर हार्वेस्टर कटर की चपेट में आ गया। कटर में फंसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराया।

Advertisement

Related Articles

Write a review